23.8 C
Raebareli
Monday, March 30, 2026

भाजपा की योजनायें किसान हितैषी : जिलाध्यक्ष

More articles

admin
admin
रायबरेली ब्यूरो

रायबरेली। भारतीय जनता पार्टी द्वारा हरचंदपुर विधान सभा क्षेत्र के सोहलिया ग्राम में किसान कल्याण सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला अध्य्क्ष दिलीप यादव रहे। अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि ने किसानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि किसानों को ऋण माफी, फसल बीमा योजना, मृदा स्वास्थ्य योजना, किसान बीमा योजना जैसी अनेकों कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से भाजपा सरकार किसान हित में कार्य कर रही है और किसान काफी खुश भी हैं। श्री यादव ने कहा कि पिछले दिनों केंद्र सरकार ने कई फसलों पर एमएसपी भी बढ़ाया है। मोदी सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के लिए रोजना नए फैसले ले रही हैं। सच मायने में भाजपा सरकार ही किसानों की सच्ची हितैषी है। संचालन आनंद रस्तोगी ने किया। इस मौके पर जिला मंत्री भगवत किशोर सिंह, मंडल अध्य्क्ष राज कुमार गुप्ता, विजय सिंह, तिलक सिंह, कन्हैयालाल गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे। संयोजन प्रधान सोहलिया महेश प्रताप सिंह ने किया।

admin
admin
रायबरेली ब्यूरो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest