27.1 C
Raebareli
Monday, March 30, 2026

भाई को नही पसंद थी बहन की दूसरी जात में शादी करना, उतार दिया बहन को मौत के घाट

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

सलोन (रायबरेली)। सलोन पुलिस टीम द्वारा महिला की हत्या करने वाला वाँछित अभियुक्त को आला कत्ल के साथ गिरफ्तार किया है। दिनांक 02 सितम्बर 2019 को वादी संदीप पुत्र हरीलाल निवासी इछवापर मजरे गढ़ी इस्लामनगर थाना सलोन रायबरेली ने थाना स्थानीय पर लिखित तहरीर देकर बताया कि प्रार्थी ने अपनी शादी 07 वर्ष पूर्व गांव की ही अंजू के साथ प्रेम विवाह के रुप में विपक्षी के परिवार से की थी और करीब 6 वर्ष से लुधियाना में पत्नी के साथ रहता था । इसी कारण विपक्षीगण रंजिश मानते थे और आये दिन जान से मारने की धमकी दिया करते थे । करीब 01 वर्ष से मैं अपनी पत्री अंजू के साथ गांव में आकर रहने लगा था कि आज दिनांक 02 सितम्बर 2019 की शाम को जब मेरी पत्नी शौच के लिये खेत की तरफ जा रही थी कि तभी विपक्षीगण पंकज ,अजय ,विजय , प्रदीप व अशोक निवासीगण उपरोक्त ने एक राय होकर बैट व लात – घूसों से पीटकर मेरी पत्नी की हत्या कर दी है।इस क्रम में आज पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुलिस टीम थाना सलोन रायबरेनी द्वारा मुखबिरखास की सूचना पर कलुआपुर चौराहा से मुकदमा उपरोक्त में वांछित मुख्य अभियुक्त पंकज पुत्र रामजस वर्मा निवासी इछवापुर मजरे गढ़ीइस्लामनगर थाना सलोन रायबरेली को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया । जिसकी निशानदेही पर घटना स्थल के पास के धान के खेत मे आलाकल बरामद कर जेल भेजा जा रहा है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक रामआशीष उपाध्याय,आरक्षी रवि चौरसिया,आरक्षी दीपेन्द्र मिश्रा व होमगार्ड सूर्यपाल मौर्या थाना सलोन रायबरेली शामिल रहे।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest