महराजगंज (रायबरेली)। क्षेत्रके थर गाँव में ब्रहम देव के कुटी पर विशाल भण्डारे का आयोजन ग्रामीणों द्वारा किया गया।जिसमें क्षेत्रीय लोगो ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया ।भण्डारे मे मुख्य अतिथि पूर्व सपा विधायक राम लाल अकेला ने पहुँच कर प्रसाद ग्रहण किया ।वही भण्डारे मे पहुँचे पूर्व विधायक राम लाल अकेला ने ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए मौजूदा भाजपा सरकार पर जोरदार हमला बोला उन्होंने कहाँ की मौजूदा समय सरकार मे बिजली के बिल बेताहाशा बढ़ गए है।आवारा पशुओं ने फसलों को बर्बाद कर दिया है किसान रात रात भर जाग कर फसलों को बचाने के लिए भीषण ठण्ड मे जागने को मजबूर है।प्रदेश और देश मे महंगाई अपनी चरम सीमा पर है।सरकार की जनविरोधी नीतियों का विरोध करने पर निर्दोषों को जेल भेजा जा रहा है।भ्रस्टाचार बढ़ गया है।नोट बन्दी करके सरकार ने आम जनमानस की कमर तोड़ दी।उन्होंने कहा कि नौजवान छात्र के लिए नौकरी गायब हो गई।सभी मारे मारे फिर रहे है।मौजूदा सरकार गरीब ,किसान नौजवान शिक्षा पर बात नही करती।इस दौरान ग्राम प्रधान शिव प्रसाद,ब्रहम दत्त ,अभिषेक यादव, बाबू चन्द यादव, राम लखन,विनय यादव,राम देव, रामदेव, जग मोहन, राम नरेश अरविन्द, मुकेश, सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
अशोक यादव रिपोर्ट














