17.5 C
Raebareli
Thursday, February 12, 2026

बोलेरो ने मारी टक्कर महिला गंभीर रूप से घायल

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

डलमऊ (रायबरेली)। डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के मुराईबाग कस्बे में एक अज्ञात बोलेरो ने महिला को जोरदार टक्कर मार दी जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई घायल महिला को राहगीरों ने आनन फानन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डलमऊ पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर गंभीर हालत देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सरोज देवी पत्नी राम सुफल 50 वर्ष निवासी गौरा कला थाना हुसैनगंज जिला फतेहपुर किसी काम से अपने पति राम सुफल के साथ मुराईबाग आई हुई थी जिसे एक अज्ञात बोलेरो ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई महिला को घायल अवस्था में छोड़कर बोलेरो चालक बोलोरो लेकर फरार हो गया घायल महिला को उसके पति ने आसपास के लोगों व राहगीरों की मदद से महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डलमऊ पहुंचाया जहां पर डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख कर प्राथमिक उपचार कर पीड़ित महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया ।

अनुज मौर्य/विमल मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest