22.6 C
Raebareli
Sunday, March 29, 2026

बोलेरो ने बाइक सवार को मारी टक्कर, व्रद्ध की मौत बोलेरो अनियंत्रित होकर पलटी

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

खीरो (रायबरेली)। थाना क्षेत्र के रायबरेली कानपुर राजमार्ग के त्रिवेणी काशी महाविद्यालय सेमरी के पास तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार को जबरदस्त टक्कर मार दी जिसमें बाइक पर बैठे एक वृद्ध की मौत हो गई जबकि बोलेरो में सवार अन्य घायलों को लालगंज सीएचसी ले जाया गया।

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सेमरी चौकी के त्रिवेणी काशी महाविद्यालय के सामने उन्नाव जनपद के ढोलबजा थाना बिहार उन्नाव निवासी गंगाराम 70 वर्ष पुत्र बिंदापाल दो अन्य के साथ बाइक से सेमरी की तरफ आ रहे थे जबकि सेमरी के तरफ से कानपुर की तरफ जा रहे हैं बोलेरो ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अधेड़ का एक पैर ही आधा कटकर अलग हो गया और बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को लालगंज सीएचसी भिजवाया,जबकि गंगाराम को पुलिस खीरों सीएचसी लेकर आई जहाँ पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया,पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया हैं वही समाचार लिखे जाने तक अन्य घायलों का नाम नही पता नही चल सका।

अनुज मौर्य/धर्मेंद्र भारती रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest