24.6 C
Raebareli
Wednesday, February 11, 2026

बेटियां फाउंडेशन की मासिक बैठक का हुआ आयोजन

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

मिशन ₹1 को अधिक से अधिक लोगों तक ले जाएं ताकि अधिक से अधिक बेटियों को शिक्षित किया जा सके : श्रिया गुप्ता (प्रदेश अध्यक्ष)

हरदोई। बेटियां फाउंडेशन की मासिक बैठक का आयोजन प्रदेश अध्यक्ष श्रिया गुप्ता की अध्यक्षता में होटल सिद्धार्थ पैलेस में किया गया जिसमें बेटिया फाउंडेशन के आगामी कार्यक्रम पर विस्तृत चर्चा की गई बेटियां फाउंडेशन की प्रदेश अध्यक्ष श्रिया गुप्ता ने जिला अध्यक्ष रेशमा गुप्ता द्वारा चलाई जा रही मुहिम मिशन एक रुपए की सराहना करते हुए कहां कि मिशन एक रुपए को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाया जाना चाहिए ताकि बेटियो को अधिक से अधिक शिक्षित कर सकें। उन्होंने कहा कि यह जनहित में बहुत ही अच्छी पहल है और लोगों को अधिक से अधिक इससे जुड़ना चाहिए प्रदेश सचिव अनीता मिश्रा ने कहा कि मिशन ₹1 के आम जनमानस का भरपूर सहयोग मिल रहा है। एक रुपए के माध्यम से निश्चित तौर पर अधिक से अधिक बेटियों को शिक्षा व्यवस्था मुहैया करा सकेंगे।

बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष श्रिया गुप्ता प्रदेश संयोजक प्रखर बाथम प्रदेश सचिव अमिता मिश्रा जिला संरक्षक डॉ चित्रा मिश्रा जिला संयोजक निरमा देवी जिला अध्यक्ष रेशमा गुप्ता जिला सचिव सुनीता गुप्ता जिला महासचिव गीता गुप्ता जिला मीडिया प्रभारी पुष्पा अवस्थी आदि लोग मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

प्रखर बाथम रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest