38.2 C
Raebareli
Sunday, March 29, 2026

बेटा बाप के लिए बना यमराज कर डाला ये कांड

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

तिलोई (अमेठी)। तहसील क्षेत्र की कोतवाली शिवरतनगंज के अन्तर्गत एक युवक ने सोते हुए अपने बाप पर कुल्हाड़ी से वार करना शुरू कर दिया जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना शिवरतनगंज के अन्तर्गत रुकुनपुर मजरे जुगराजपुर निवासी रामबक्स मौर्य पुत्र सुखराम उम्र 45वर्ष रविवार को गया यात्रा करके घर लौटे थे।यात्रा से काफी थकान मेहसूस हो रही थी। जिसके चलते वो चार पाई पर आराम करने लगे।आराम के दौरान दौरान रामबक्स मौर्या को नीन्द आ गई।इसी दौरान उनका मानसिक सन्तुलन खोया बेटा लवकुश उम्र 17वर्ष ने कुल्हाड़ी से सोते हुए अपने बाप पर कई बार प्रहार कर दिया। जिससे उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक का काफी दिनो से मानसिक सन्तुलन ठीक नही था।सूत्र बताते है कि जिस वक्त युवक ने घटना को अन्जाम देने जा रहा था। उससे पहले अपनी बहनो को घर से डांटकर खदेड़ दिया था।मृतक ने अपने पीछे धर्मराज उम्र 24, पूजा उम्र 21,वन्दना उम्र 16, नंदनी उम्र 12, मोहित उम्र 8 के साथ ही पत्नी को छोड गया है। सूचना पर दो डायल सौ नंबर की पुलिस और थाने की पुलिस घटना स्थल पर पहुच के युवक को गिरफ्तार कर लिया और घटना को अंजाम देने मे प्रयोग की गई कुल्हाड़ी को अपने कब्जे मे ले लिया है साथ ही शव को अपने कब्जे मे लेकर पीएम के लिए भेजने की तैयारी मे है।

मोजीम खान रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest