36.4 C
Raebareli
Tuesday, March 31, 2026

बीटीसी छात्रा ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर की खुदकुशी

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

रायबरेली। शहर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत अज्ञात कारणों से एक युवती ने लगाई फ़ासी । पुलिस मौके पर मौजूद । बताया जाता है मृतक युवती पुष्प लता सिंह पुत्री दिनेश बहादुर सिंह निवासी रानीगंज थाना जगतपुर रायबरेली शहर के निराला नगर में एक किराये के मकान में रहती थी। मृतक के परिजनों के अनुसार वह शहर के गोरा बाजार के एक स्कूल में बीटीसी की शिक्षा ग्रहण करती थी। बताते है की उसकी भाभी नीतू सिंह पत्नी भीम सिंह निवासी रानीगंज थाना जगतपुर आज ही उससे मिलने आयी थी।उसे मृतक ने कमरे से बाहर कर पंखे से अपना दुपट्टा का फंदा बना कर मौत को गले लगा लिया । मृतक की भाभी के अनुसार वह 2 दिन पहले फोन पर किसी से बात करके काफी रो रही थी और तभी से काफी परेशान भी थी और उसके आगे वह कुछ बता पाने में अपने आप को असमर्थ बताया। फिलहाल पुलिस घटना की हर पहलू से जांच कर रही है।

अनुज मौर्य /मनीष श्रीवास्तव रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest