24.8 C
Raebareli
Monday, March 30, 2026

बिल मांगने को लेकर हुई मारपीट

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

हरचंदपुर (रायबरेली)। रेस्टोरेंट में खाने का बिल मांगने पर दबंगों ने मारपीट कर गल्ले से नगदी छीन ली तथा मामले की शिकायत करने जा रहे हैं। चार लोगों की रास्ते में धुनाई की। रेस्टोरेंट के मालिक की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के अलावा दर्जन भर अज्ञात लोगों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया। थाना क्षेत्र के लखनऊ इलाहाबाद राजमार्ग के किनारे दयावती मोदी स्कूल के पास स्थित रेस्टोरेंट बीती रात नौ बजे के आसपास उस में हडकंप मच गया। जब रेस्टोरेंट में विजय साहू ने खाना खाने आए रवि सिंह निवासी सोहाई बाग तथा मुस्तकीम निवासी कठवारा से खाने का बिल मांगा तो दबंगों ने उसकी पिटाई कर दी तथा गल्ले में रखा 14 हजार रुपए नगर लेकर फरार हो गए रेस्टोरेंट के मालिक श्याम तिवारी पुत्र अंजनी तिवारी निवासी मझगवां राव थाना हरचंदपुर  साथी रोहित मिश्रा विजय साहू मुकेश तिवारी के साथ घटना की सूचना देने थाने जा रहे थे। रास्ते में कार सवार रवि सिंह तथा मुस्तकीम ने दर्जन भर अन्य अज्ञात साथियों के साथ मिलकर चारों की जमकर पिटाई की। जिससे इन सभी को काफी चोटें आई हैं। प्रभारी निरीक्षक सचिन कुमार गुप्ता ने बताया कि रेस्टोरेंट के मालिक श्याम तिवारी की तहरीर पर रवि सिंह और मुस्तकीम के अलावां कई अज्ञात लोगों के विरुद्ध मामला पंजीकृत किया गया है।

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest