33.1 C
Raebareli
Wednesday, March 4, 2026

बिजली लाइन की चपेट में आने से युवक गम्भीर रूप से झुलसा

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

सलोन (रायबरेली)। ग्यारह हजार विद्युत लाइन की चपेट में आने से राजगीर युवक गम्भीर रूप से झुलस गया।स्थानीय ग्रामीणों की सहायता से युवक को एम्बुलेंश से प्राथमिक स्वास्थ केंद्र में भर्ती कराया गया।जहाँ हालत गम्भीर होने पर युवक को जिला अस्पताल रिफर किया गया है।सलोन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा जमुरवा बुजुर्ग निवासी रमेश यादव पुत्र राम शंकर यादव राजगीर है।जानकारी के मुताबिक युवक खौसनहा निवासी गिरधारी सोनार के यंहा निर्माणाधीन मकान में राजगीर का काम करता था।शुक्रवार को शाम साढ़े चार बजे रमेश निर्माणाधीन मकान की छत पर चढ़ कर कार्य कर रहा था।तभी मकान से बगल होकर निकली ग्यारह हजार लाइन की चपेट में आ गया।और गम्भीर रूप से झुलस गया।स्थानीय ग्रामीणों की सहायता से राजगीर युवक को प्राथमिक स्वास्थ केंद्र में भर्ती कराया गया।जहां से उसे जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया है।कोतवाल राम आशीष उपाध्याय ने बताया की तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जायेगी।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest