30 C
Raebareli
Tuesday, March 31, 2026

बिजली के चपेट में आये युवक की हुई मौत

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

परसदेपुर (रायबरेली)। डीह क्षेत्र के परसदेपुर चौकी के अंतर्गत गांव पूरे पण्डित में एक युवक की बिजली के करंट के चपेट में आने से मौत हो गई।परिजनों की सूचना पर चौकी प्रभारी नारायण कुमार कुशवाहा मयफोर्स घटनास्थल पर पहुँचकर शव को कब्जे में ले लिया है।
जानकारी के मुताबिक पूरे पण्डित गांव निवासी ऋषभ कुमार पुत्र रामपाल रात का भोजन करके सोया था।तभी गया रात लगभग 11 बजे के आसपास नित्यक्रिया करने जाने के लिए बाहर निकला, तभी मेन गेट पर लगे चैनल को पकड़ते ही बिजली के करंट की चपेट में आ गया।उसमे से पहले ही करंट दौड़ रहा था।इस कारण उसकी मौक़े पर ही मौत हो गई।पिता रामपाल की दो वर्ष पहले ही मौत हो गयी थी। ग्रमीणों के मुताबिक ऋषभ अपने माँ बाप का इकलौता पुत्र था,दो बहनें भी है।युवक की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
चौकी प्रभारी नारायण कुमार कुशवाहा ने बताया कि शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है।

के एन सिंह/मुस्तकीम अहमद रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest