30 C
Raebareli
Monday, March 30, 2026

बिजली का बकाया जमा करें नही तो कट जायगी बिजली – ज़ीशान अंसारी

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

परशदेपुर। परशदेपुर पावर हाउस के अवर अभियंता के नेतृत्व में बिजली विभाग के कर्मचारियों ने आज काफी लोगो के बिजली के कनेक्शन काटे।अवर अभियंता ज़ीशान अंसारी ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं का बिजली का बिल 10 हज़ार से ऊपर है उनका कनेक्शन काटे गए हैं ।आज लगभग 20 -25 लोगो के बिजली के कनेक्शन काटे गए है। आगे उन्होंने कहा कि सभी सम्मानित उपभोक्ताओ को सूचित किया जाता है कि ऊर्जा विभाग ने केन्द्र सरकार से letter of credit साइन किया है इसका अर्थ है कि हम लोग जितनी बिजली केन्द्र से खरीदेंगे उसका विद्युत मूल्य उसी माह मे केन्द्र सरकार के विद्युत उत्पादन विभाग को देना पडेगा।

अतः आप सभी सम्मानित उपभोक्ताओ से आग्रह है कि आप सभी अपना बकाया बिल तुरंत जमा करा दे, विद्युत विभाग की तरफ़ से मेगा संयोजन विच्छेदन अभियान चलाया जा रहा है, अतः आप सभी से पुनः निवेदन की अपना बकाया बिल आज ही ई-सुविधा केन्द्र पर जमा कर दे अन्यथा आपका संयोजन बकाये पर विच्छेदित हो जायेगा जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेवारी आपकी होगी।

शम्शी रिजवी रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest