18.5 C
Raebareli
Wednesday, February 11, 2026

बालाजी हॉस्पिटल के प्रमुख चिकित्सक डॉक्टर अजय सिंह ने भी मिशन ₹1 का किया सहयोग

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

बेटियां फाउंडेशन द्वारा चलाया जा रहा है मिशन एक रुपए को बताया बेटियों की शिक्षा के लिए एक अच्छी मुहिम

हरदोई। बेटियां फाउंडेशन द्वारा चलाया जा रहा मिशन 1 रुपए जिसका उद्देश्य बेटियों की शिक्षा का भार उठाना है। इसके तहत मिशन एक रुपए को आप सभी का भरपूर सहयोग मिल रहा है, जिसको लेकर बालाजी हॉस्पिटल हरदोई के प्रमुख चिकित्सक डॉक्टर अजय सिंह ने भी मिशन ₹1 के सहयोग हेतु बालाजी हॉस्पिटल में मिशन एक रुपए की गुल्लक को अपने कक्ष में रखने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि बेटियां फाउंडेशन द्वारा किया जा रहा यह कार्य प्रशंसनीय है। निश्चित तौर पर ही बेटियों को अधिक से अधिक बढ़ाने की आवश्यकता है, ताकि बेटियां हमारे समाज का नाम रोशन कर सकें। आपको बताते चलें डॉक्टर अजय सिंह जी पूर्व में भी विभिन्न सामाजिक कार्यों में अपना विशेष सहयोग देते हैं। बेटियां फाउंडेशन ने उनके सहयोग के लिए उनका धन्यवाद व्यक्त किया। इस मौके पर मुख्य रूप से प्रदेश संयोजक प्रखर बाथम, प्रदेश सचिव अमिता मिश्रा, जिला सचिव सुनीता गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष रेखा गुप्ता, सुनीता गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे।

अनुज मौर्य/प्रखर रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest