17.1 C
Raebareli
Thursday, February 12, 2026

बाप-बेटों पर कुल्हाड़ी से हमला

More articles

admin
admin
रायबरेली ब्यूरो

बछरावां (रायबरेली)। थाना क्षेत्र के करनपुर गांव में दबंगों ने एक गरीब परिवार के मुखिया व उसके बेटे  को कुल्हाड़ी व डंडों से हमला कर लहूलुहान कर दिया। थाने के करनपुर गांव के रहने वाले कन्हैयालाल गुप्ता लाई चना बेचकर अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। बछरावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में खून से लतपत कन्हैयालाल ने बताया कि उनके पड़ोसी शिवकुमार आए दिन उसे परेशान करता है। उन्होंने बताया कि उनका बेटा दीपक शनिवार को लइया चना के ठेला लगा रहा था। तभी शिव कुमार व अन्य उनके साथियों ने बेटे पर हमला बोल दिया जब वह अपने बेटे को बचाने पहुंचे तो विपक्षियों ने उन पर ताबड़तोड़ कुल्हडिय़ा चलाकर मरणासन्न कर दिया। दबंगों से पीडि़त यह गरीब परिवार वहां से पलायन का मन बना चुका है। पीडि़त के द्वारा थाने पर तहरीर दी गई है। प्रभारी निरीक्षक जीडी शुक्ला  दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा लिखा गया है जांच के उपरांत कार्यवाही की जाएगी।

admin
admin
रायबरेली ब्यूरो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest