16.9 C
Raebareli
Thursday, February 12, 2026

बाइक सवार युवकों को बस ने रौदा एक युवक की दर्दनाक मौत दूसरा गम्भीर रूप से घायल

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

लालगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र-बाइक सवार युवकों को बस ने रौदा एक कि दर्दनाक मौत साथी युवक गंभीर रूप से घायल तेज रफ्तार का कहर रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है आए दिन लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ रही है। लालगंज कोतवाली क्षेत्र के चांदा टीकर गांव के निकट तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार युवकों को रौदा घायलों को देख आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया।जहां डॉक्टरों ने साऊद पुत्र शब्बीर उम्र 16 वर्ष को मृत घोषित किया।वहीं साथी युवक अंसार की हालत गंभीर देखते हुए इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। दोनों युवक चांदा टीकर गांव के पास सामान खरीद कर घर वापस जा रहे थे।तभी हादसा हो गया फिलहाल मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। घटना की सूचना पर खबर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोनों युवक कोतवाली क्षेत्र के ठोकरा मजरे चांदाटीकर गांव के रहने वाले हैं।पुलिस घटना की जांच शुरू कर दिया।

अनुज मौर्य/सन्दीप फ़िज़ा रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest