27.1 C
Raebareli
Wednesday, February 11, 2026

बलात्कार के आरोपियों को बचाने में लगा दरोगा

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

खैरहना गांव की नाबालिक लड़की के साथ गैंगरेप व बेचने का मामला

महराजगंज (रायबरेली)। क्षेत्र के खैरहना गांव की एक नाबालिक लड़की के साथ हुए बलात्कार व उसे बेचने के मामले में विवेचक दरोगा की मिलीभगत से अभी भी आरोपी खुले आम घूम रहे हैं। यही नहीं 18 दिन से बरामद हुई लड़की का मजिस्ट्रेटी बयान भी नही कराया जा सका है। मामले में पीड़िता व उसके पिता ने दरोगा पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कहा कि दरोगा अपराधियों को बचाने के लिए लगातार बयान बदलने के लिए दबाव बना रहा है।

मीडिया को दिये गये बयान में खैरहना निवासी शिव प्रसाद ने बताया कि अशर्फाबाद के मन्टू उर्फ अमित कुमार पुत्र जग प्रसाद उसकी नाबालिक लड़की को चार माह पूर्व ले जाकर दुष्कर्म किया और उसे ननकू नाम के आदमी को बेंच दिया जहां ननकू लगभग तीन माह तक उसके साथ बलात्कार करता रहा लड़की के मना करने पर उसे मारता पीटता था और कहता कि तूझे खरीद कर लाया हूँ जो चाहूं करूंगा। पिता ने बताया कि विवेचक दरोगा शुभम यादव उनकी लड़की का बयान कराने में आना कानी कर रहा है और बयान बदलने पर जोर दे रहा है। वहीं पीड़ित किशोरी ने बताया कि विवेचक दरोगा शुभम यादव उसे बयान बदलने के लिए कह रहा है और कई बार बयान के लिए बुलाकर बहाने बनाकर वापस भेज दिया। पीड़िता के पिता का कहना है कि पुलिस अपना काम नही कर रही है और अरोपियों के साथ मिलकर उसे बचाने का प्रयास कर रही है मामले में दरोगा तीन बार अरोपी को पकड़कर छोड़ चुका है। पीड़ित के पिता का कहना है उसे न्याय न मिला तो विपक्षी उसका जीना दूभर कर देगे और उन्हे गांव छोड़कर जाना पड़ेगा। मामले में क्षेत्राधिकारी विनीत सिंह ने कहा कि जांच की जायेगी पीड़िता के मजिस्टेªटी बयान जल्द ही करा दिये जायेगें।

अनुज मौर्य/अशोक यादव रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest