24.8 C
Raebareli
Monday, March 30, 2026

बदहाली पर आंसू बहा रहा भोजपुर पूरे पांडेय संपर्क मार्ग

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

सरेनी (रायबरेली)। विकासखंड के अंतर्गत कई गांव को जोड़ने वाला भोजपुर पूरे पांडेय संपर्क मार्ग अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है जिसको लेकर ग्रामीणों व संपर्क मार्ग से जुड़े क्षेत्रीय लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है। हालत इतने बदतर हैं की भोजपुर चौराहे पर बड़े-बड़े गड्ढे हैं सड़क को देखकर यह बताना मुश्किल है कि सड़क पर गड्ढे हैं या गड्ढे में सड़क। वर्तमान समय में संपर्क मार्ग तालाब में तब्दील हो गया है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे प्रतिदिन दुर्घटनाओं को दावत देते हैं जिसमें दर्जनों लोग प्रतिदिन किसी ना किसी रूप में घायल होते हैं। हालात यह है कि यदि आप भोजपुर चौराहा पार कर जाते हैं तो यह समझ ले कि आपने विजयश्री प्राप्त कर ली। साइकिल, मोटरसाइकिल चालकों की तो बात छोड़ दें चार पहिया वाहनों के चालकों के भी पसीने छूट जाते हैं। वर्तमान समय में बारिश होने की वजह से या संपर्क मार्ग एक जलाशय के रूप में तब्दील हो चुका है।संपर्क मार्ग की बदहाली के चलते इस मार्ग से जुड़े दर्जनों गांव के ग्रामीणों को आवागमन में भारी समस्या उठानी पड़ती है। सोशल मीडिया में भी क्षेत्रीय लोगों द्वारा इस संपर्क मार्ग को लेकर अत्यंत नाराजगी देखने को मिल रही है। सैकड़ों ग्रामीणों ने प्रशासन से इस संपर्क मार्ग का तत्काल निर्माण कराए जाने की मांग की है।

अनुज मौर्य/सन्दीप फ़िज़ा रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest