27.4 C
Raebareli
Thursday, February 12, 2026

बच्चों को सिखाये गए आत्मरक्षा के गुण

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

रायबरेली। सरस्वती बालिका इंटर कालेज रतापुर में उप्र सरकार एवं डीजीपी पुलिस के तत्वाधान में कराटे आत्म रक्षा सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमें कराटे संघ के अध्यक्ष मुख्य प्रशिक्षक राकेश कुमार गुप्ता ने बताया की प्रशिक्षण के दौरा छात्राओं को आत्मरक्षा के साथ ही व्यक्ति में निखार के बारे में बताया गया है। इस दौरान उन्होंने जूडों कराटे आत्मरक्षा से जुड़ी जानकारी दी गयी। जिसमें छात्राओं को आत्मरक्षा हेतु सेल्फ  डिफेन्स की तरीके बताये गये। मिल एरिया थाने की एसआई ऊमा अग्रवाल विमेन पावर लाइन-1090 एवं 100 के बारे में जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आत्मरक्षा महिलाओं हेतु बहुत ही जरूरी हैं। इस पर सरकार द्वारा बहुत सारी योजनायें भी चलायी जा रही है। इस पर सरस्वती बालिका इंटर कालेज की प्रधानाचार्या श्रीमती मिथलेश गुप्ता ने बताया की इस सेमीनार में लगभग 400 छात्राओं ने प्रशिक्षण लिया। कराटे संघ के प्रशिक्षक श्रितेन्द्र शास्त्री, अखण्ड दीप सोनकर, आशीष जायसवाल, सुरेन्द्र श्रीवास्तव, शिवा सोनकर, दिलशाद अहमद, इमरान, प्रशिक्षक गायत्री, रेशमा, प्रिया, ममता श्रीवास्तव अध्यापिका उषा सिंह, संध्या श्रीवास्तव, पिंकी जायसवाल, अध्यापक आषीष मिश्रा, अनुराग दिक्षीत, विनोद मौर्या आदि उपस्थित रहे।

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest