16.9 C
Raebareli
Saturday, February 14, 2026

बकरी चराने गई बालिका के ऊपर दीवार गिरने से हुई म्रत्यु

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

सलोन (रायबरेली)। बकरी चराने गई आठ वर्षीय बालिका के ऊपर दीवार गिरने से घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई।जबकि एक अन्य बालिका गम्भीर रूप से घायल हो गयी।जिसे एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया।पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया है।सलोन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा सलोन देहात स्थित कटका निवासी पुत्ती लाल पटेल पुत्र स्वर्गीय ननकू की आठ वर्षीय नातिन सृष्टि पुत्री राम कुमार निवासी गजाधरपुर मजरे मुस्तफाबाद थाना उदयपुर जनपद प्रतापगढ़ मंगलवार नाना के यहां घूमने आई थी।जानकारी के मुताबिक बुधवार को दोपहर बालिका सृष्टि पटेल गांव के ही हरि पटेल की पुत्री रोशनी (9)के साथ जनता कोल्ड स्टोर के बगल हाता में बकरी चराने गई थी।इसी बीच हाता की पक्की दीवाल गेट सहित अचानक भरभरा कर सृष्टि और रोशनी के ऊपर गिर गई।जिससे घटना स्थल पर ही सृष्टि की दर्दनाक मौत हो गई।जबकि रोशनी गम्भीर रूप से घायल हो गई।घायल रोशनी किसी तरह अपने आप को संभालते हुए अपने घर पहुँची और मामले की जानकारी देते हुए बेहोश हो गई।वही घटना स्थल पर पहुँचे परिजनों ने सृष्टि के शव को मलबे से निकाल कर घर लेकर पहुँचे।प्रभारी इंचार्ज सुरेश सिंह ने बताया की मृतका के नाना की तहरीर पर शव को पंचनामा भरते हुए पीएम के लिए भेज दिया है।मामले की जांच की जा रही है। जिसके बाद कार्यवाही की जायेगी।

अनुज मौर्य /प्रदीप गुप्ता रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest