36.4 C
Raebareli
Sunday, March 29, 2026

फिल्मी स्टाइल में भाई ने आवारा लड़के के चंगुल से बहन को कराया मुक्त

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

सलोन (रायबरेली)। फिल्मी स्टाइल में एक भाई ने अपनी बहन को आवारा लड़के के चंगुल से मुक्त करा लिया।आरोपी युवक उसकी बहन को बहला फुसला कर भगा ले जा रहा था।मामले की जानकारी पर लड़की के भाई ने दोस्तो के साथ मिलकर युवक को पड़ोसी जनपद बार्डर के समीप पकड़ लिया।जानकारी के मुताबिक सलोन कोतवाली क्षेत्र के रसूलपुर निवासी नाबालिग किशोरी सोमवार को आदिल पुत्र मोहम्मद जस्सी के बहकावे में आकर उसके साथ भाग निकली।परिजनों को घटना की भनक लगी तो उनके पाव तले जमीन खिसक गई।आनन फानन पुलिस को सूचना दी गई।इसी बीच लड़की के भाई ने अपने दोस्तों को आरोपी युवक के पीछे लगा दिया।इस बीच आरोपी युवक को प्रतापगढ़ जनपद के भवानीगंज बार्डर पर नहर के समीप पकड़ कर उसकी जमकर पिटाई की गई।वही किशोरी को उसके चंगुल से मुक्त कराया गया।किशोरी की माँ के मुताबिक आरोपी आदिल घर के पीछे तालाब में मछली मारने आता था।इसी बीच आरोपी उसकी बेटी को बहला फुसला कर भगा ले गया।लेकिन उसे समय रहते पकड़ लिया गया।सलोन कोतवाल राम आशीष उपाध्याय ने बताया कि लड़की की माँ की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।

अनुज मौर्य/प्रदीप गुप्ता रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest