19.8 C
Raebareli
Friday, February 13, 2026

फिर कलंकित हुई इंसानियत नवजात बच्चे का शव खेत मे हुआ बरामद

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

बछरावां (रायबरेली)। थाना क्षेत्र के अंतर्गत पहुररावा गांव के निकट नवजात शिशु बरामद हुआ मौके पर पहुंची बछरावां पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार बछरावां के विधायक राम नरेश रावत अपने खेत को देखने गए थे तभी उन्होंने नवजात बच्चे का शिशु पानी में मृत अवस्था में तैरते हुए देखा जिसकी सूचना उन्होंने बछरावां पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे कस्बा प्रभारी अरविंद कुमार पांडे, एसआई जय कुमार सिंह सहित मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने नवजात बच्चे के शिशु को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर प्रभारी निरीक्षक रवेंद्र सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।प्रथम दृष्टया नवजात बच्चे का शव खेतों में फेंक दिया गया था।

रिपोर्ट अनुज मौर्य/ अनूप कुमार सिंह

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest