36.4 C
Raebareli
Saturday, April 4, 2026

फावड़े से ताबड़तोड़ प्रहार करके युवक को उतारा मौत के घाट, खून करने वाले का था इतना गुस्सा कि बचाने वालों को भी फावड़ा लेकर दौड़ाया

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

जगतपुर (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के निवासी गनेश पुत्र रामबहादुर उम्र 45 वर्ष की पड़ोसी युवक हरिकेश पुत्र जगदीश ने फावड़े से चार वार किया जिसमें पहला वार सिर पर दूसरा गर्दन तीसरा चेहरा एवं चौथा कंधे पर वार किया जिसमें वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा।और मौके पर मौत हो गई एवं आरोपी मौके से फरार हो गया।जानकारी के अनुसार गनेश सुबह अपने खेत पर पाश फैला रहा था ।खेती का काम निपटाने के बाद समय लगभग 10:45 बजे के करीब 1 बबूल के पेड़ के नीचे बैठकर आराम कर रहा था।

तभी पीछे से आए हरिकेश पुत्र जगदीश मौके का फायदा उठाकर उसके पीछे से ताबड़तोड़ वार कर दिया जिसमें गणेश की मौके पर मौत हो गई।

घटनास्थल पर मौजूद रवि पुत्र श्री राम एवं महेश पुत्र देवनाथ छुड़ाने का प्रयास किया।
तो उन्हें भी फावड़ा लेकर दौडा लिया चश्मदीद भाग कर आए तो घर को सूचना दिया मृतक के तीन बेटी पुष्पा, दीपाली ,संजना एवं दो बेटे हरिकेश एवं रत्नेश है मृतक के एक बेटी और एक बेटे की शादी हो चुकी एवं मृतक के पत्नी का नाम सुनीता है।ग्रामीणों में आक्रोश है कि सूचना के बाद भी पुलिस एक घंटा देर से पहुंची जिस कारण आरोपी मौके से भागने पर कामयाब हो गया वहीं सूचना पर सीओ समेत कई थानों की फोर्स एवं फॉरेंसिक टीम ने मौके का मुआयना कर नमूना सील किया जगतपुर प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप यादव ने बताया कि शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है एवं मृतक के छोटे भाई राम नरेश की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

अनुज मौर्य/मनीष श्रीवास्तव रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest