37.9 C
Raebareli
Monday, March 30, 2026

फार्मासिस्टों ने काली पट्टी बांध किया प्रदर्शन

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

डलमऊ (रायबरेली)। 14 सूत्रीय मांगों को लेकर सीएचसी पर तैनात फार्मासिस्टों ने स्वास्थ्य भवन का घेराव कर विरोध किया। कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में नारे भी लगाये। सोमवार को फार्मासिस्टों ने हाथों पर काली पट्टी बांधकर वेतन विसंगति दूर करने, पदों का पुनर्गठन, पद सर्जन, उपकेंद्र में पद सर्जन, भत्तों का पुनरीक्षण और पुरानी पेंशन बहाली जैसी 14 सूत्रीय मांगों को लेकर विरोध किया। पदासीन कर्मचारियों ने कहाकि सरकार अगर जल्द हम लोगों की मांगों को समय रहते पूरा नही करती है तो हम सब लोग धरना- प्रदर्शन के लिए मजबूर हो जाएंगे। इस मौके पर अजय कुमार, रविन्द्र पटेल सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest