17.1 C
Raebareli
Thursday, February 12, 2026

प्रियंका गांधी का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया जगह-जगह स्वागत

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

तिलोई (अमेठी)। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी बृहस्पतिवार को अमेठी जनपद के एक दूसरी आगमन पर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह स्वागत किया और फूल मालाओं की वर्षा की। प्रियंका गांधी दोपहर बाद रायबरेली से चलकर अमेठी जिले के फुरसतगंज पहुंची और फुरसत गंज से बहादुरपुर जायस गौरीगंज होते हुए जामो जगदीशपुर बीएचएल के रास्ते इन्हौना चौराहा पहुंची जहां कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया प्रियंका गांधी के काफिले के साथ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कई वरिष्ठ कार्यकर्ता तथा अमेठी जिले के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंघल सहित कई वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे इन्हौना चौराहे पर प्रियंका गांधी के आगमन पर कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता पीसीसी सदस्य युवा नेत्री सुनीता सिंह, चौधरी वहाज अख्तर, चौधरी, सऊद, अजहरूल हक,इकबाल अहमद, पीसीसी सदस्य पूर्व प्रधान मोहम्मद लतीफ, न्याय पंचायत अध्यक्ष मोहम्मद वसीम, महबूब खाँ बुग्गी, मोहम्मद आदिल (बँटी),मोहम्मद अजहर सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने प्रियंका गांधी का फूल मालाओं से स्वागत किया इन्हौना में स्वागत के बाद प्रियंका गांधी इन्हौना से हैदर गढ़ के रास्ते लखनऊ के लिए रवाना हो गई ।

पीसीसी तेजतर्रार सुनीता सिंह ने प्रियंका गांधी का किया जोरदार स्वागत

युवा नेत्री सुनीता सिंह ने प्रियंका गांधी से मिलकर अमेठी में कांग्रेस को मजबूत करने की बात कही सुनीता सिंह ने प्रियंका गांधी से कहा कि प्रदीप सिंघल जी को कांग्रेस का जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर कांग्रेश पार्टी की खोई हुई जमीन वापस आएगी उन्होंने कहा कि कांग्रेश पार्टी आने वाले 2022 के चुनाव में अमेठी जनपद में संबंधित विधानसभा सीटों पर विजय हासिल करेगी सुनीता सिंह ने फूल माला पहनाकर प्रियंका गांधी का स्वागत किया। और आभार जताया इस अवसर पर सुनीता सिंह के अलावा कई महिला कार्यकर्ताओं ने भी प्रियंका गांधी का स्वागत किया ।

(मोजीम खान )

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest