36.4 C
Raebareli
Tuesday, March 31, 2026

प्रापर्टी डीलर की गोली मारकर निर्मम हत्या

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

रायबरेली। शहर कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत स्थित पूरे पासिन मजरे मटिहा गांव में अज्ञात हमलावरों ने एक प्रापर्टी डीलर की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी है। युवक का शव खून से लथपथ एक घर की छत से बरामद हुआ है। रविवार की शाम युवक का खून से लथपथ शव मिलने से गांव में दहशत का माहौल व्याप्त है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। राना नगर निवासी मृतक शिवाकांत तिवारी उर्फ शिवा (23) पुत्र सत्यनारायण तिवारी शनिवार की शाम को घर से निकला था, रविवार की शाम गांव के कुछ लोगों की नजर छत पर पड़े युवक पर पड़ी जिसकी सूचना लोगों ने मृतक के परिजनों व पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है और शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। मृतक युवक शिवा प्रापर्टी डीलिंग का काम करता था और मृतक के पिता सत्य नारायण तिवारी भारतीय खाद्य निगम में कार्यरत हैं। शव के पास शराब की बोतलें भी मिली है, जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि वारदात करने वाले मृतक के जानने वाले हो सकते है। घटनास्थल पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक शशि शेखर सिंह ने बताया कि युवक की गोली मारकर हत्या की गई है, शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है हत्या की विवेचना कर जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest