12.7 C
Raebareli
Friday, February 13, 2026

प्राथमिक विद्यालय में चोरो ने मचाया आतंक, उठा ले गए हर जरूरी सामान

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

महाराजगंज (रायबरेली) । कोतवाली के चौकी क्षेत्र अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय कुसिहा की प्रधानाध्यापक ने तहरीर देते हुए अराजक तत्वों द्वारा तोड़फोड़ करने व समान चोरी करने का आरोप लगाया है। विवरण के अनुसार विद्यालय की प्रधानाध्यापिका प्रतिमा श्रीवास्तव ने कोतवाली प्रभारी से मामले की शिकायत की है प्रधानाध्यापिका द्वारा कोतवाली पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में बताया गया है कि जब वह सुबह 7:35 बजे स्कूल पहुंची तो विद्यालय के दो कमरों का ताला टूटा मिला अराजक तत्वों द्वारा कमरों के अंदर रखें टी एल एम की सामग्री आदि को नुकसान पहुंचाया गया इसके अलावा एक बोरी सीमेंट टाइल्स, मेडिकल बॉक्स, रेडियो, 25 किलोग्राम गेहूं का आटा आदि चोरी हो गया है उन्होंने बताया कि इसके पूर्व भी विद्यालय में चोरियां हो चुकी हैं जिसकी शिकायत कोतवाली पुलिस से की गई थी। मामले में कोतवाल लालचंद सरोज ने बताया कि घटना की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

अनुज मौर्य/अशोक यादव रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest