12.7 C
Raebareli
Friday, February 13, 2026

प्रशासन की नाक के नीचे बिना अनुमति के चलाया जा रहा है धर्मांतरण का अड्डा

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

लालगंज (रायबरेली)। देश और प्रदेश में भले ही मोदी और योगी की सरकार हो लेकिन फिर भी ईसाई मिशनरियों के द्वारा धर्मांतरण का कार्य तेजी से चलाया जा रहा है ।लालगंज कस्बे से महज 2 किलोमीटर की दूरी पर सेखवापुर मजरे गोविंदपुर वलौली में सोहनलाल लोधी परिवार के द्वारा ईसाई मिशनरी का अड्डा चलाया जा रहा है, जहां भोली-भाली महिलाओं का धर्मांतरण का प्रयास जोरों पर चल रहा है ।हिंदू देवी देवताओं के विरुद्ध अपशब्द और आग उगलने का कार्य वहां के अगुआ कारों के द्वारा किया जा रहा है।झाड़-फूंक के नाम पर गरीब हिंदुओं के परिवारों को बरगला कर ईसाई धर्म में धर्मांतरण कराने का अनैतिक एवं गैर कानूनी कार्य बिना किसी अनुमति के सेखवा पुर गांव में चल रहा है ।वैसे तो प्रशासन किसी भी छोटे बड़े कार्य के लिए अनुमति पत्र मांगता है। लेकिन सेखवापुर गांव में बिना किसी अनुमति पत्र के ही ईसाई धर्म का अड्डा चलाया जा रहा है। इस गैरकानूनी कार्य की तरफ से प्रशासन आंख बंद किए बैठा है। हिंदू धर्मावलंबियों ने ईसाई धर्मांतरण के अड्डे को बंद कराने की मांग की है।

वही इस मामले को लेकर सी ओ लालगंज से बात करने पर उन्होंने बताया कि मामला संज्ञान में है मामले की जाँच करवाई जा रही है दोषी पाए जाने पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

अनुज मौर्य/सन्दीप फ़िज़ा रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest