30.2 C
Raebareli
Sunday, March 29, 2026

प्रमुख सचिव ने पकड़ा महराजगंज कोतवाल का कारनामा!

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro
  • कोतवाली का निरीक्षण करने पहुंचे नवनीत सहगल को मिली खामियां, लगाई फटकार
    रायबरेली। अपने कार्यों और क्षेत्र में बढ़ रही चोरी की घटनाओं को लेकर सवालों से घिरे महराजगंज कोतवाली की सारी पोल उस समय खुल गई जब प्रमुख सचिव नवनीत सहगल कोतवाली महराजगंज का औचक निरीक्षण करने पहुंच गए। अपने अधिकारियों को गुमराह कर झुठी रिपोर्ट देने वाले महराजगंज कोतवाली प्रभारी राकेष सिंह द्वारा निस्तारित प्रकरण की जब सत्यता प्रमुख सचिव ने स्वयं फोनकर पीड़ित से जानी तो वह अवाक रह गए। प्रकरण का निस्तारण ही नहीं हुआ था। प्रमुख सचिव ने कोतवाल को जमकर खरी-खोटी सुनाई। कोतवाली पहुंचकर प्रमुख सचिव नवनीत सहगल ने रजिस्टर, आवेदक रजिस्टर, अपराध रजिस्टर तथा आईजीआरएस वा समाधान दिवस रजिस्टर की भी गहनता से जांच की और समाधान दिवस में दर्ज मोबाइल नंबर पर फोन करके निस्तारण की बात पूछी, जिस पर निस्तारण गलत पाया गया। उस पर भी कोतवाली प्रभारी को फटकार लगाई। कोतवाली गेट पर खड़े सलेथू गांव के पीड़ित व पूर्व प्रधान इसरार हुसैन उर्फ कल्लू को बुलाकर पूछा कि क्या काम है? जिस पर इसरार हुसैन ने बताया कि कल कुछ दबंगों द्वारा मेरे भाई को मारापीटा गया है, जिस पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा तो दर्ज किया लेकिन कोई कार्यवाही नहीं है, तथा मेरे भाई को कल से लगातार जान से मारने की धमकी मिल रही है। जिस पर कड़े अंदाज में प्रमुख सचिव ने कहा कि कोतवाल साहब जल्द ही इसका निस्तारण किया जाए अन्यथा कार्रवाई के लिए तैयार रहिए।

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest