29.5 C
Raebareli
Wednesday, April 1, 2026

प्रधानाध्यापक/सहायक अध्यापक चयन हेतु इच्छुक सहायक अध्यापक/शिक्षक/शिक्षिका करने आवेदन

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

रायबरेली। उ0प्र0 बेसिक शिक्षा परिषद प्रयागराज द्वारा अंग्रेजी माध्यम के परिषदीय प्राथमिक/उ0प्रा0विद्यालयों के संचालन हेतु शिक्षकों के चयन हेतु निर्देशित किया गया है कि प्रधानध्यापकां का चयन प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों तथा उ0प्रा0वि0 में कार्यरत सहायक अध्यापकों में से किया जायेगा। सहायक अध्यापकों का चयन प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत शिक्षक/शिक्षिकाओं में से किया जायेगा।

शैक्षिक सत्र 2019-20 से जनपद रायबरेली में अंग्रेजी माध्यम के परिषदीय प्राथमिक/उ0प्रा0 विद्यालयों के संचालन हेतु जनपद रायबरेली के परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक/शिक्षिकाओं में से इच्छुक ऐसे शिक्षक/शिक्षिकाओं से, जिन्होंने कम से कम इण्टरमीडिएट परीक्षा अंग्रेजी विषय के साथ उत्तीर्ण किया हो अथवा अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा ग्रहण की हो, उपरोक्त निर्देशानुसार सम्बन्धित पद हेतु आवेदन पत्र दिनांक 19 मार्च 2019 तक कार्यालय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रायबरेली में आमंत्रित किये जायेगे। आवेदन पत्र में शिक्षक की नियुक्ति से पदोन्नति तक की समस्त प्रविष्टियों का समावेश हो और शिक्षक का नवीनतम फोटो व मोबाईल नम्बर एवं पद का स्पष्ट उल्लेख अवश्य हों। ग्रामीण क्षेत्र के शिक्षक द्वारा ग्रामीण क्षेत्र के और नगर क्षेत्र के शिक्षक द्वारा नगर क्षेत्र के अंग्रेजी माध्यम के विद्यालय हेतु आवेदन किया जा सकता है।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest