27.1 C
Raebareli
Wednesday, February 11, 2026

प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर भाजपा के कार्यकर्ताओं में हर्ष

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

महराजगंज (रायबरेली)। राज्य परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव को उत्तर प्रदेश भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर क्षेत्र में खशी की लहर दौड़ गयी। प्रदेश अध्यक्ष बनते ही लोगो का बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया। जिला पंचायत सदस्य प्रभात साहू व श्रीसांई नाथ सेवा समिति के अध्यक्ष सुनील मौर्य ने प्रदेष अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को बधाई दी और क्षेत्र को लोगो को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। बताते चलें कि दो दिन पूर्व ही जिला पंचायत सदस्य प्रभात साहू व श्रीसांईनाथ सेवा समिति के अध्यक्ष सुनील मौर्य ने परिवहन मंत्री से मुलाकात कर महराजगंज से अयोध्या जाने के लिए बस सुविधा के अलावां कई प्रस्ताव रखे थे जिसे उन्होने जल्द उपलब्ध कराने की बात कही थी। आज परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया जिससे क्षेत्र के लोगो ने खुशी जाहिर की। वहीं श्रीसांई सेवा समिति के पदाधिकारियों अध्यक्ष सुनील मौर्य महामंत्री विमल रस्तोगी , प्रेम जायसवाल, अनिल जायसवाल, ए के श्रीवास्तव, अमित सिंह, टीपी यादव, आनन्द सिंह, अमित त्रिपाठी, फिरोज अहमद, लाला मनिहार, साहेजमन, अशोक भारती, नेहा मिश्रा, विनय गुप्ता आदि ने बधाई पत्र भेजकर बधाई दी।

अनुज मौर्य/अशोक यादव रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest