परशदेपुर (रायबरेली)। नगर पंचायत परशदेपुर क्षेत्र में शुक्रवार को दुकानों पर नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी ने अपनी टीम के साथ प्रतिबंधित पॉलीथीन के खिलाफ छापा मारा।शुक्रवार को नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी संजय कुमार शुक्ला ने अपनी टीम के साथ परशदेपुर कस्बे के मछली बाज़ार में पॉलिथीन के विरुद्ध सघन अभियान चलाया। अभियान में दुकानों पर से 3700 रुपए का जुर्माना वसूला गया।बताते चले कि पिछले काफी टाइम से नगर पंचायत द्वारा लोगो और दुकानदारों को पॉलीथीन न प्रयोग करने की नसीहत दी जा रही थी लेकिन उसके बावजूद भी नगर के कुछ दुकानदार पॉलीथीन का प्रयोग कर रहे थे।
अधिशासी अधिकारी संजय शुक्ला ने बताया कि नगर में प्रतिबंधित पॉलीथीन की शिकायत मिल रही थी जिसके लिए दुकानों पर छापा मारा गया ।इस अभियान में पॉलीथीन मिलने पर दुकानदारों से जुर्माना वसूला गया।अधिशासी अधिकारी ने बताया कि प्रतिबंधित पॉलिथीन रखने वाले फतेही बख्शे नहीं जाएंगे समय-समय पर इस तरह की कार्रवाई चलती रहेगी ।अभियान में अधिशासी अधिकारी के अलावा बिंदेश्वरी प्रसाद,हरिप्रकाश चौरासिया आवेद सहित काफी कर्मचारी साथ मे मौजूद रहे।
शम्शी रिजवी रिपोर्ट














