15.1 C
Raebareli
Thursday, February 12, 2026

प्यार, इक़रार और फिर गिरफ्तार, षड्यंत्र रचने में चार पर गिरी गाज

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

सलोन (रायबरेली)। चोरी के आरोप में पति के जेल जाने के बाद महिला को प्रेमजाल में फसा कर एक युवक ने दो वर्षों तक शारीरिक शोषण किया। दगाबाज प्रेमी द्वारा शादी से इनकार किए जाने पर प्यार में धोखा खाई तीन बच्चो की माँ ने शानिवर को सलोन कोतवाली में प्रेमी सहित चार लोगों के विरुद्ध बलात्कार और षड्यंत्र रचने का मुकदमा दर्ज कराया है। सलोन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा औना सदरा निवासी राकेश कुमार कुछ वर्ष पूर्व चोरी के एक मामले में जेल चला गया था। उसके तीन बच्चे है। इसी बीच इसी गाँव का प्रदीप कुमार पुत्र सुंदर लाल आरोपी युवक की पत्नी को अपने प्रेमजाल में फंसा कर उसके साथ शारीरिक सम्बन्ध स्थापित कर लिया। वही जेल से छूट कर आये युवक को जब अपनी पत्नी की काली करतूत की जानकारी हुई तो उसने महिला को साथ रखने से मना कर दिया। जिसके बाद इसी गांव के मदन वर्मा की अगुवाई में पंचायत बुलाई गई।जिसमें महिला को उसके पति के साथ भेज दिया गया।लेकिन मौका पाकर प्रदीप एक दिन अपनी प्रेमिका के घर मे घुस गया और जीने मरने की कसमें खाकर रंगरलिया मानता रंगे हाथों पकड़ा गया। महिला भी प्रेमी के साथ रजामंद हो गई।लेकिन प्रदीप ने प्रेमिका को साथ रखने से मना कर दिया।मामला फिर पंचायत में पहुँचा।जिसमे महिला को ही दोषी ठहराकर भरे समाज मे उसकी इज्जत का मजाक बना दिया गया।महिला के मुताबिक उसका प्रेमी प्रदीप,कुमार दगाबाज है। और षड्यंत्र रचकर उसके साथ धोखा किया गया है। सलोन कोतवाल रामा आशीष उपाध्याय ने बताया कि महिला ने अपने प्रेमी प्रदीप, उसके भाई कुलदीप, मदन वर्मा, जितेंद्र के विरुद्ध बलात्कार और षड्यंत्र रचने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है।

अनुज मौर्य /प्रदीप गुप्ता रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest