36.4 C
Raebareli
Tuesday, March 31, 2026

पौधरोपण का किया गया आयोजन

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

मोहनलालगंज (लखनऊ)। मोहनलालगंज विकासखंड क्षेत्र के अंतर्गत लालपुर दखिना एवं कनकहा में खंड विकास अधिकारी द्वारा पौधरोपण किया गया। विकासखंड क्षेत्र मोहनलालगंज के दखिना शेखपुर में खंड विकास अधिकारी भोलानाथ कनौजिया एवं कमल किशोर शुक्ला एडीओ पंचायत द्वारा पौधरोपण किया गया । तथा पूर्व माध्यमिक विद्यालय कनकहा में तकनीकी सहायक अभियंता राज किशोर शुक्ला द्वारा पौधरोपण किया गया। श्री कनौजिया ने कहा कि वृक्षारोपण से हमें जहां एक ओर स्वच्छ हवा और प्रदूषण से मुक्ति मिलेगी। वहीं पर्यावरण पर इसका विशेष प्रभाव देखने को मिलेगा ।इस समय गर्मी से चारों तरफ मनुष्य पशु पक्षी सभी त्राहि त्राहि कर रहे हैं। यदि पेड़ों की कटान ऐसे ही अंधाधुंध चलती रही तो आने वाले समय में जीना मुश्किल हो जाएगा। सरकार द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम चल रहा है। सभी को इस कार्यक्रम में मिलजुल कर भाग लेना चाहिए और पेड़ लगाने के बाद इसकी देखभाल करते रहें। तभी सभी की मेहनत सफल हो पाएगी। जिसमें प्रधानाध्यापक अनिल कुमार सहायक अध्यापक ,पूनम सक्सेना ,शालिनी सक्सेना ,एवं रोजगार सेवक रमेश कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।

धीरेन्द्र बहादुर सिंह रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest