39 C
Raebareli
Wednesday, April 1, 2026

पेड़ से टकराने के बाद पलटा अनियंत्रित ट्रक, पाँच की हालत गंभीर

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

शिवगढ़ (रायबरेली)। तेज रफ्तार खाली ट्रक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने के पश्चात खंती में पलट गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए वही ट्रक में सवार सुरेंद्र उर्फ छोटू पुत्र रामलाल (30) निवासी ग्राम पखरौली थाना बबेरू जनपद बाँदा,राकेश पुत्र रामनाथ (36) निवासी ग्राम बाबूरिहा खेड़ा थाना बछरावां रायबरेली, मैकूलाल पुत्र झगड़ू उम्र 45 वर्ष निवासी बाबूरिहा खेड़ा थाना बछरावां रायबरेली, रामअधार पुत्र सत्यनारायण (36) निवासी ग्राम बाबूरिहा खेड़ा थाना बछरावां जनपद रायबरेली, मनोज पुत्र रामशरण (21) निवासी ग्राम बाबूरिया खेड़ा थाना बछरावां रायबरेली सहित पांच लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिन्हें शिवगढ़ पुलिस, यूपी 100 व 108 एंबुलेंस सेवा द्वारा आनन फानन में सीएचसी शिवगढ़ ले जाया गया। जहां पर चारों की हालत नाजुक देखते हुए सीएचसी शिवगढ़ से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। चालक सुरेंद्र की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। शिवगढ़ थाना क्षेत्र के नगराम- भवानीगढ़ संपर्क मार्ग पर स्थित गंगा खेड़ा मजरे ढोढवापुर की है। जानकारी के मुताबिक नगराम की ओर से खाली ट्रक काफी तेज रफ्तार से आ रहा था तभी अनियंत्रित होकर गंगा खेड़ा रोड किनारे स्थित शीशम के पेड़ से टकरा गया। इस भीषण टक्कर में ट्रक के अगले हिस्से की परखच्चे उठने के पश्चात सभी घायल झाड़ियों में जा गिरे जिन्हें पुलिस एवं ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद झाड़ियों से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया।

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest