24.8 C
Raebareli
Monday, March 30, 2026

पूर्व विधायक के निधन पर शोक की लहर

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

तिलोई (अमेठी)। जिले के तिलोई विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक हाजी डॉ0 मोहम्मद मुस्लिम का बीमारी के चलते निधन हो गया। पूर्व विधायक के निधन पर क्षेत्र के विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ग्राम प्रधान जिला पंचायत सदस्यों ने उनके निधन पर गहरा दुःख जताया है । पूर्व विधायक डॉ0हाजी मो0 मुस्लिम ने राजनीत की शुरुआत 1988 से रायबरेली में नगर पालिका का चुनाव अध्यक्ष पद का लड़का शुरू किया था।

उसके बाद उन्होंने अपनी राजनीतिक सफर की शुरुआत तिलोई विधान सभा से की उस समय जिला रायबरेली हुआ करता था। डॉ0 मुस्लिम ने वर्ष 1990 – 91 में तिलोई विधानसभा में सपा नेता के तौर पर
दमदार हाज़िरी लगाई व वर्ष 1993 में पहला चुनाव लड़कर हार गए तथा वर्ष 1996 में सपा से ही लड़कर जीत हासिल की 1998 में सपा छोड़कर काँग्रेस पार्टी ज्वाइन कर ली ।काँग्रेस से लगातार दो बार विधान सभा का चुनाव लड़े और मामूली वोटों से हारे 2012 में काँग्रेस से ही चुनाव जीत गए व दूसरी बार विधान सभा पहुंचे । राजनीतिक के खेल में 2016 में बसपा में शामिल हो गए व अपने बेटे मो0 सऊद को 2017 का विधान सभा चुनाव लड़ाया जिसमे पराजय का सामना करना पड़ा । डॉ0 मुस्लिम ने राजनीति की करवट फिर बदली व 2019 में भाजपा में शामिल हो गए ।

तिलोई की सियासत में अपनी अमित पहचान को कायम रखने वाले पूर्व विधायक डॉ0 मो0 मुस्लिम ने जनता की समस्याओं के प्रति संघर्षरत रहे शासन प्रशासन को कभी नहीं डरे। कभी कांग्रेस पार्टी की मुखिया सोनिया गांधी के अत्यंत नजदीक होने के कारण वे रायबरेली व अमेठी की सियासत में अच्छा खासा दखल रखते थे यही कारण था कि अन्य प्रांतों में चुनाव के समय डॉ0 मुस्लिम को चुनाव प्रचार के लिए कांग्रेस पार्टी की तरफ से भेजा जाता था ।पूर्व विधायक ने तिलोई की सियासती लड़ाई में वर्ष 2002 में जायस में बिजली समस्याओं को लेकर कस्बा वासियों द्वारा किए जा रहे आंदोलन में अपनी भागीदारी निभाई व आंदोलन के दरमियान हुए तोड़फोड़ व आगजनी के मामले में विधायक डॉ0मो0 मुस्लिम समेत 36 लोगों को 28 दिन जेल में रहना पड़ा था।जिसका मुकदमा आज भी न्यायालय में विचाराधीन है ।आज तिलोई विधानसभा के हर गांव में डॉ0 मुस्लिम के निधन की खबर पहुंच गयीं तो लोगो मे गहरा दुख रहा। यही नहीं सियासत में पूर्व विधायक कभी सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के नजदीक रहे तो कभी कांग्रेस पार्टी के गांधी परिवार सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, राहुल गांधी, कैप्टन सतीश शर्मा के भी नजदीकी कहे जाते थे ।लेकिन सियासी पारा के चढ़ा उतार के चलते कांग्रेस पार्टी से खिन्न होकर उन्होंने बसपा का दामन थाम लिया था। डॉ0 मुस्लिम लंबी बीमारी के बाद भी जब भी वह स्वस्थ होते हैं क्षेत्र के गांव में आकर के जनता के बीच अपनी बात को जरूर रखते थे उनके निधन पर आज भारी संख्या में अंतिम संस्कार में उन्हें कंधा देने के लिए लोग पहुंचे वर्तमान पूर्व विधायक भाजपा में थे। उनके निधन पर
भाजपा नेता राकेश त्रिपाठी ने पूर्व विधायके रायबरेली स्थित आवास पर पहुंचकर गहरा दुख जताया व श्रद्धांजलि अर्पित की श्री त्रिपाठी ने कहा कि पूर्व विधायक मुस्लिम क्षेत्र की जनता के लिए हमेशा संघर्ष किया वह उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा उनके निधन पर क्षेत्रवासियों को गहरा आघात पहुंचा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व प्रत्याशी डॉ विनोद मिश्र ने भी उनके निधन पर गहरा शोक जताया श्री मिश्र ने कहा कि मुस्लिम राजनीति के धुरंधर खिलाड़ी थे वह हमेशा जन समस्याओं के लिए संघर्ष करते रहे दुनिया को अलविदा कह कर जाने वाले डॉ0 मुस्लिम के निधन पर क्षेत्रवासियों को गहरा दुख पहुचा है पूर्व विधायक के निधन पर डॉक्टर यज्ञ प्रताप सिंह उर्फ ददन सिंह ,मौलाना हामिद अशरफ, सेठ सुंदरलाल जायसवाल ,सुरेश त्रिवेदी, परमानंद मिश्रा, देवी शरण बाजपेयी, कर्ण बाजपेई, लाल प्रताप सिंह, मौलाना सलमान अख्तर, अजय सिंह , सपा नेता अवधेश त्रिपाठी, राजेश सिंह, इशरत हुसैन एडवोकेट, रामकृष्ण भारती एडवोकेट, वरिष्ठ भाजपा नेता राजकुमार तिवारी ,अखिलेश तिवारी ग्राम प्रधान चौधरी फवाद हुसैन , गोगा प्रधान, मो अशरफ, ताज़ीम अहमद, मकसूद अहमद , मोहम्मद अमीन, आदि लोगो ने शोक जताया है।

मोजीम खान रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest