18.2 C
Raebareli
Saturday, February 14, 2026

पूर्व माध्यमिक विद्यालय महराजगंज में भाषण प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

महराजगंज (रायबरेली)। शासन द्वारा निर्देशित ‘स्वच्छता ही सेवा है’ कार्यक्रम के अंतर्गत पूर्व माध्यमिक विद्यालय महराजगंज में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक आयोजन समिति के अध्यक्ष डा० विनय कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि स्वच्छता ही सेवा है विषय पर जूनियर व सीनियर दो वर्गों में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सीनियर वर्ग में राजा चंद्रचूड़ सिंह विद्यापीठ इंटर कॉलेज की छात्रा शिवानी ,विमल पाल व साक्षी को क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त हुआ‌। जूनियर वर्ग में इसी विद्यालय की छात्रा कुमारी लवी को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ जबकि कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय की छात्रा गीता को द्वितीय व राजा चंद्रचूड़ इंटर कॉलेज की छात्रा रागिनी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पुरस्कृत किया जाएगा। इस अवसर पर सभाजीत, मधुरेश प्रताप सिंह, वरिष्ठ लिपिक रामचंद्र, यमुना प्रसाद,बृजेश कुमारी श्रीवास्तव,दयाशंकर सिंह, उमेश गुप्ता, संतोष कुमार,इरशाद सिद्दीकी, सुजीत चौधरी, सभासद विनीत वैश्य, विजय धीमान, श्यामलाल, शिल्पी गुप्ता, नीतू जायसवाल, रश्मि शुक्ला, ललित आदि लोग उपस्थित रहे।

अशोक यादव रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest