36.4 C
Raebareli
Tuesday, March 31, 2026

पूर्व गृह मंत्री पी चिदंबरम को CBI ने गिरफ्तार किया, दीवार फांदकर घर में घुसे थे अफसर

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

जोरबाग स्थित आवास पर जबर्दस्त ड्रामे के बाद आखिरकार पूर्व गृह मंत्री पी चिदंबरम को सीबीआई ने INX मीडिया केस के सिलसिले में गिरफ्तार कर लिया है।

उन्हें लेकर टीम सीबीआई मुख्यालय पहुंच चुकी है. लगभग 30 घंटे बाद ये घटनाक्रम खत्म हुआ है और कल दिल्ली हाईकोर्ट के चिदंबरम की अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद से कहा जा रहा था कि वो गिरफ्तार हो सकते हैं.

नई दिल्ली: जोरबाग स्थित आवास पर जबर्दस्त ड्रामे के बाद आखिरकार पूर्व गृह मंत्री पी चिदंबरम को सीबीआई ने INX मीडिया केस में गिरफ्तार कर लिया है। गेट नहीं खोले जाने पर चिदंबरम के घर में सीबीआई की टीम दीवार फांदकर दाखिल हुई थी। वहीं कुछ कांग्रेस समर्थकों ने गाड़ी के लेटकर नारेबाजी भी की। इससे पहले करीब 27 घंटे तक गायब रहने के बाद चिदंबरम अचानक कांग्रेस मुख्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में नजर आए जहां उन्होंने कहा कि वह कानून से ‘‘भाग’’ नहीं रहे हैं और उनके खिलाफ लगाए गए आरोप ‘‘झूठे’’ हैं।

चिदंबरम ने कांग्रेस मुख्यालय में संवाददाताओं से कहा, ‘‘ मुझे लगता है कि लोकतंत्र की बुनियाद स्वतंत्रता है। मैंने स्वतंत्रता का चुनाव किया है।’’ उन्होंने कहा कि पिछले 24 घंटों में बहुत कुछ हुआ जिससे बहुत लोगों को चिंता हुई और भ्रम की स्थिति पैदा हुई।

चिदंबरम ने कहा, ‘‘मैं किसी अपराध का अरोपी नहीं हूं। मेरे परिवार का कोई सदस्य इस मामले में आरोपी नहीं है।’’ उन्होंने कहा कि ऐसी धारणा पैदा की जा रही है कि बड़ा अपराध हुआ है और उनके एवं उनके बेटे ने अपराध किया है। ‘‘यह सब झूठ है।’’ चिदंबरम ने कहा, ‘‘ मैंने अग्रिम जमानत की मांग की। मेरे वकीलों ने उच्चतम न्यायालय से गुहार लगाई कि सुनवाई की जाए। मैं पूरी रात वकीलों के साथ काम कर रहा था। आज पूरे दिन भी वकीलों के साथ काम कर रहा था।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं कानून से बच नहीं रहा था, कानूनी बचाव का प्रयास कर रहा था। मैं न्यायालय के आदेश का सम्मान करता हूं। मैं कानून का पालन करूंगा। मैं सिर्फ यही उम्मीद करूंगा कि जांच एजेंसियां भी कानून का सम्मान करेंगी।’’

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest