28.5 C
Raebareli
Wednesday, April 1, 2026

पूरे जिले में जोरों से चल रहा बालिका सुरक्षा जागरूकता जुलाई अभियान

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

रायबरेली। पुलिस अधीक्षक रायबरेली के निर्देशन के अन्तर्गत जनपद के समस्त थानों द्वारा टीम बनाकर 13 स्कूलों में 2546 बालिकाओं को कई प्राविधिक योजनाओं की जानकारी देते हुए सुरक्षा/आत्मरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।इस अभियान के तहत बालिकाओं को आत्मरक्षा के गुण सिखाये जा रहे है।जिससे वह निडर होकर पढ़ाई कर सकें।बालिकाओं को डायल 100, महिला पावर हेल्प लाइन 1090 सहित विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों के बारे में जानकारी दी गयी।इसी क्रम में थानाध्यक्ष डीह अनिल कुमार सिंह ने उपनिरीक्षक नारायण कुमार कुशवाहा सहित मय टीम के डीह थाना क्षेत्र के विद्यालयों में बालिकाओं को जागरूक किया।मिल एरिया थानाध्यक्ष राजकुमार पांडेय ने महिला उपनिरीक्षक उमा अग्रवाल सहित मय टीम अपने थाना क्षेत्र के विद्यालयों में जाकर बालिकाओं को आत्मरक्षा के गुण सिखाये।इस अभियान के बारे जब बालिकाओं से पूछा गया तो बताया कि हमे बहुत ही अच्छे अच्छे आत्मरक्षा के गुण सिखाये गए व हेल्पलाइन नम्बरों के बारे में बताया गया।जिससे हम लोंग असुरक्षित महसूस करने पर पुलिस की मदद ले सकते है।

अनुज मौर्य पवन मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest