24.6 C
Raebareli
Wednesday, February 11, 2026

पुलिस ने शातिर चोर को किया गिरफ्तार भेजा जेल

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

मोहनलालगंज (लखनऊ)। मोहनलालगंज पुलिस ने एक शातिर चोर को मुखबिर की सूचना पर किया गिरफ्तार अभियुक्त के पास से चोरी किया हुआ एक जनरेटर पुलिस ने किया बरामद।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक मोहनलालगंज पुलिस भागू खेड़ा चेकपोस्ट पर वाहनो की चेकिंग कर रही थी तभी मुखबिर द्वारा सूचना मिली की भागू खेड़ा तिराहे पर एक व्यक्ति एक जनरेटर को सस्ते दाम मे बेचने की बात कह रहा है जोकि चोरी का लग रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए मुखबिर द्वारा बताए हुए स्थान पर पहुंची जहा पर एक संदिग्ध व्यक्ति जनरेटर के साथ दिखाई पड़ा जिसे पुलिस ने रोक कर जनरेटर सम्बंधित कागजात दिखाने के लिए कहा लेकिन वह जनरेटर सम्बंधित कागजात न दिखा सका सख्ती से पूछताछ करने पर उसने बताया कि यह जनरेटर मैने सरोजनी नगर थाना क्षेत्र से चोरी किया था आज मै इसे बेचने के लिए जा रहा था पुलिस अभियुक्त सोने लाल उफ॔ दिवारी पुत्र किशन निवासी ग्राम ईंटगांव थाना काकोरी जनपद लखनऊ को गिरफ्तार कर मोहनलालगंज कोतवाली लेकर आई अभियुक्त के विरुद्ध पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत करते हुए अभियुक्त को जेल भेज दिया।

धीरेन्द्र बहादुर सिंह

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest