36.6 C
Raebareli
Sunday, March 29, 2026

पुलिस ने चोरी की बाइक सहित शातिर चोर पकड़ा

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

नसीराबाद (रायबरेली)। डीह थानाक्षेत्र के गांव सिरसी के रहने वाले राम मनोहर पुत्र राम किशुन ने नसीराबाद थाने मे लिखित शिकायत दर्ज करायी कि उसके निकट सम्बन्धी नसीराबाद थानाक्षेत्र के निवासी कैलाश पुत्र शिव राज की मोटर साइकिल 15 जुलाई 2019 को उसके घर से गायब हो गई।

टी वी एस स्पोर्ट मोटर साइकिल का रजिस्ट्रेशन नम्बर UP33 AA 0705 है।नसीराबाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके तुरन्त मुखबिरो का जाल बिछाकर तफतीश शुरू करदी।पुलिस की त्वरित कार्रवाई और कार्यशैली रंग लाई और मुखबिर की सूचना पर तेजतर्रार सब इन्सपेक्टर मृत्युंजय बहादुर अपने हमराही कॉन्स्टेबल विपिन कुमार के साथ बिरनाव ग्रामपंचायत के दयालपुर चौराहे पर जा धमके।पुलिस को देखते ही चौराहे पर खड़े एक व्यक्ति ने भागने की कोशिश की जिसे पुलिस ने रपटाकर पकड़ा । उसके पास चोरी की उपरोक्त मोटर साइकिल बरामद हुई। उसने अपना परिचय अर्जुन पुत्र सुन्दर लाल निवासी ग्राम बिरनाव थाना नसीराबाद के रूप मे बताया।उसे थाने मे लाकर पुलिस ने कडाई से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।पुलिस ने अगली कार्यवाही करते हुए सुसंगत धाराओ मे उसका चालान करते हुए जेल भेज दिया है।

अनुज मौर्य/के एन सिंह रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest