17.1 C
Raebareli
Friday, February 13, 2026

पुलिस ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर भेजा जेल

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

तिलोई,अमेठी-जनपद की तेजतर्रार पुलिस अधीक्षक डॉ0 ख्याति गर्ग के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक दयाराम सरोज के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी राजकुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों की धर पकड़ के लिए चलाये जा रहे अभियान के क्रम में बृहस्पतिवार को उ0नि0 बी0एल0 रावत थाना मोहनगंज मय हमराह द्वारा 01 अदद चोरी की मोटरसाइकिल के साथ अभियुक्त राजू पुत्र सैय्यद निवासी ग्राम उड़वा थाना जायस को घूराडीह के पास से समय 12:43 बजे दिन में गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की गयी ।

घटना का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 11.12.2019 को वादी छेदीलाल पुत्र शिवराज निवासी पूरे रानी मजरे बारकोट थाना मोहनगंज में लिखित सूचना दी गई कि उसकी टीवीएस मोटरसाइकिल यूपी 33 ए 9858 उसके घर के सामने से चोरी कर ली गई है । जिस सम्बन्ध थाना मोहनगंज पर मु0अ0स0 432/19 धारा 379 पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गई थी।जिसे बृहस्पतिवार को चोरी की मोटरसाइकिल सहित चोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

मोजीम खान

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest