28.7 C
Raebareli
Sunday, March 29, 2026

पुलिस ने अवैध शराब के साथ तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

मोहनलालगंज (लखनऊ)। मोहनलालगंज पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर अवैध शराब के साथ तीन अभियुक्तो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक मोहनलालगंज कोतवाली प्रभारी निरीक्षण जीडी शुक्ला के नेतृत्व में पुलिस टीम उप निरीक्षक मय हमराह पुलिस बल के साथ हरिकंश गढ़ी मे शांति व्यवस्था एवं संदिग्ध वाहन चेकिंग हेतु मौजूद थे तभी मुखबिर द्वारा सूचना मिली की दो मोटरसाइकिल पर चार युवक अवैध शराब लेकर हरिकंशगढ़ी की तरफ आने वाले हैं सूचना मिलते ही पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए पुलिस टीम मुखबिर की सूचना पर विश्वास करके सघनता से वाहनों की चेकिंग करने लगी तभी देखा दो मोटरसाइकिल पर चार युवक आते हुए दिखाई पड़े पुलिस टीम ने उन्हें रुकने का इशारा किया लेकिन वह नहीं रुके पुलिस टीम ने उन्हें घेरकर पकड़ लिया एवं उनकी जमा तलाशी ली तलाशी लेने पर उनके पास से तीन पेटी विंडीज ब्रांड की शराब तथा एक मोटरसाइकिल बरामद की अभियुक्तों की पहचान मनीष पुत्र प्रदीप हरिकंशगढ़ी लव कुश पुत्र राजेश हरिकंश गढ़ी विकास पुत्र सुदामा कुल्ली खेड़ा गोसाईगंज के रूप में हुई तथा एक व्यक्ति मोटरसाइकिल लेकर भाग निकला पकड़े गए अभियुक्तों को पुलिस टीम ने कोतवाली लाकर उनको उनके अपराध से रूबरू कराते हुए मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया।

धीरेंद्र बहादुर सिंह

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest