15.5 C
Raebareli
Friday, February 13, 2026

पुरानी रंजिश में दबंगो ने युवक पर झोंका फायर, पैर में लगे छर्रे

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

सलोन (रायबरेली)। पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर फायर झोकने का मामला प्रकाश में आया है।हालांकि पुलिस गोली चलने की घटना से इन्कार कर रही है।सूचना पर क्षेत्रीय विधायक दल बहादुर कोरी ने कोतवाली पुलिस को घटना की निष्पक्ष जांच कर कार्यवाही करने के निर्देश दिये।सलोन कोतवाली के कपूरीपुर गांव निवासी अर्पित सिंह पुत्र तेज बहादुर सिंह ने मंगलवार को पुलिस को दी गयी तहरीर में बताया कि शाम चार बजे रायबरेली-प्रतापगढ़ रोड स्थित किठावां मोड़ पर बरसात होने के कारण खड़ा था।तभी करहिया बाजार की तरफ विपक्षी सचिन ग्राम सभा बांस गांव चनचाई बैरमपुर और कुलदीप तिवारी सिरसिरा फैशन प्रो मोटर साइकिल से आये।और फायर झोंक दिया।पीड़ित युवक के मुताबिक गोली उसके बाए पैर में लगी।युवक के मुताबिक आरोपियों के चंगुल से जब वह जान बचाकर भागने लगा तभी आरोपियों ने फायर झोक दिया।घटना की सूचना पर क्षेत्रीय विधायक दल बहादुर कोरी सलोन कोतवाली पहुँच गये।और पुलिस को निष्पक्ष कार्यवाही का निर्देश दिया।पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर जान से मार डालने का मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू की है।

अनुज मौर्य/प्रदीप गुप्ता रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest