39 C
Raebareli
Wednesday, April 1, 2026

पुण्यतिथि पर पंकज को किया नमन

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

शिवगढ़ (रायबरेली)। हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश मंत्री एवं सूचना प्रमुख रहे एवं मु यमंंत्री योगी आदित्यनाथ के अनन्य शिष्य गोलोकवासी पंकज सिंह की प्रथम पुण्यतिथि पर युवा हिन्दू वाहिनी शिवगढ के ब्लॉक प्रभारी लवकुश मिश्रा की अगुवाई में शिवगढ़ युवा वाहिनी के पदाधिकारियों द्वारा उनकी प्रतिमा पर पुष्पमाला चढ़ाकर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। ब्लाक प्रभारी लवकुश मिश्रा ने कहाकि स्व. पंकज भैया के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। वह युवा हिन्दू वाहिनी के प्रत्येक कार्यकर्ता के दिल में बसे रहेंगे। इस मौके पर दिलीप सिंह, उपाध्यक्ष योगेश सिंह, पवन दीक्षित, जितेंद्र सिंह, महामंत्री अर्जुन सिंह मीडिया प्रभारी विनय पांडेय, मंत्री आशीष आर्यन, दुर्गेश गिरी, दीपेन्द्र सोनी, पंकज शुक्ला एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest