24.6 C
Raebareli
Wednesday, February 11, 2026

पीरियड ड्रामा में रणवीर सिंह को कास्ट करेंगे करण जौहर

More articles

admin
admin
रायबरेली ब्यूरो

प्रड्यूसर करण जौहर ने अपनी आने वाली फिल्म सिम्बा में ऐक्टर रणवीर सिंह को कास्ट किया है। इस फिल्म में ऐक्ट्रेस के रूप में सारा अली खान नजर आएंगी जो अपना बॉलिवुड डेब्यू करने जा रही हैं। दर्शक इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।अब रिपोर्ट्स की मानें तो करण और रणवीर एक और फिल्म के लिए एकसाथ आ सकते हैं। बताया जा रहा है कि करण जौहर के पीरियड ड्रामा में रणवीर को कास्ट किया जा सकता है। फिल्म में वह लीड रोल में होंगे। करण पीरियड फिल्म बनाने के बारे में सोच रहे हैं और इस तरह की फिल्मों में वह रणवीर की परफॉर्मेंस को देखकर काफी प्रभावित हैं। कहा जा रहा है कि दोनों के बीच इस प्रॉजेक्ट को लेकर बातचीत हुई है और जल्द ही इस पर कोई ऑफिशल अनाउंसमेंट हो सकता है। वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर सिम्बा के अलावा जोया अख्तर की गली बॉय और कपिल देव की बायॉपिक 83 में नजर आएंगे।

admin
admin
रायबरेली ब्यूरो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest