27.1 C
Raebareli
Wednesday, February 11, 2026

पीडब्ल्यूडी कर्मचारी की खाते से उड़ाए पौने दो लाख

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

डलमऊ (रायबरेली)। साइबर ठग ने अपनी कलाबाजी से पीडब्ल्यूडी कर्मचारी के खाते से लगभग पौने दो लाख रुपये पार कर दिये है।पीड़ित को पैसे निकलने की जानकारी हुई तो उसके होश उड़ गये।

जानकारी के अनुसार बिनोहरा थाना भदोखर के रहने वाले पुर्णमासी पुत्र रामपाल जिले में रहकर पीडब्ल्यूडी में कर्मचारी है।उनके खाते को साइबर ठगों ने निसाना बनाते हुये लगभग एक लाख छप्पन हजार रुपये ट्रांसफर कर लिये है।पीड़ित के बेटी का विवाह है वह पैसे निकालने के लिये जब यूनियन बैंक गया तो पता चला कि उसके खाते से लगभग पौने दो लाख रुपये 20 और 21 को ठगों ने ट्रांसफर कर लिया है।जिसपर पीड़ित व्यक्ति आवाक रह गया है।पीड़ित व्यक्ति ने आप बीती सदर कोतवाली में बताया जिसपर कोतवाली प्रभारी अशोक सिंह परिहार ने मुकदमा दर्ज करवाकर जांच में जुट गये है।

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest