17.5 C
Raebareli
Thursday, February 12, 2026

पिकप की टक्कर से युवक की मौत

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

बछरावां (रायबरेली)। बछरावां-चुरूआ-पश्चिमगांव बाईपास मार्ग पर गजियापुर गांव के निकट शौच के लिए गए एक युवक को तेज रफ्तार पिकप ने टक्कर मार दी जिससे उसको गंभीर चोटें आ गई। आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

महाराजगंज कोतवाली के हलोर गांव का रहने वाला सुरेश पुत्र राम अधार कल अपनी बहन के घर मुरादाबाद जाने के लिए बछरावां रेलवे स्टेशन पहुंचा। वहां पर उसकी ट्रेन छूट गई। इसके बाद वह अपनी ससुराल बछरावां छेत्र के गजियापुर गांव पहुंचा। सुरेश के ससुर रमेशर ने बताया कि बुधवार की सुबह सात बजे के करीब उनका दामाद चुरवा-पश्चिमगांव बाईपास मार्ग पर शौच के लिए गया था। इसी दौरान तेज रफ्तार पिकअप ने उसे रौद दिया। घटना की सूचना मिलते उसे सीएचसी पहुंचाया गया। वहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सुरेश के ससुर रमेशर ने बताया कि घटना के बाद चालक पिकअप सहित मौके से फरार हो गया। सुरेश की मौत के बाद उसकी पत्नी ऊषा तथा दो बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। प्रभारी निरीक्षक रवेंद्र सिंह ने बताया कि पिकअप को कब्जे में ले लिया गया है तहरीर आने के बाद कार्यवाही की जाएगी।

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest