36.6 C
Raebareli
Sunday, March 29, 2026

पिकअप की टक्कर महिला की दर्दनाक मौत, किशोर गम्भीर

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

शिवगढ़ (रायबरेली)। तेज रफ्तार पिकअप की जोरदार टक्कर से महिला की हृदय विदारक मौत हो गई वहीं किशोर की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना शिवगढ़ थाना क्षेत्र के बेड़ारु-पलिया के मध्य शिवगढ़ राजबहा पटरी की है। जानकारी के मुताबिक सेरसन का पुरवा मजरे बेड़ारु निवासिनी रामरानी (55) पत्नी रामरूप रविवार की प्रात: करीब 9 बजे शुभम (16) पुत्र शिवराम निवासी गोपाल खेड़ा मजरे सेहगों की साइकिल पर बैठकर घर से खेत जा रही थी। तभी बेड़ारु-पलिया के मध्य शिवगढ़ रजबहा की पटरी पर पीछे से आ रहे तेज रफ्तार पिकअप ने साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। जिसकी टक्कर से साइकिल सवार किशोर शुभम और साइकिल पर पीछे बैठी अधेड़ महिला रामरानी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गयी। जिन्हें ग्रामीणों की मदद से एंबुलेंस 108 से आनन-फानन में नगराम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने परीक्षण के पश्चात महिला को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल शुभम को ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। जहां पर शुभम की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। नगराम पुलिस ने मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। वहीं महिला की मौत की खबर सुनते ही सेरवन का पुरवा मजरे बेड़ारु गांव में कोहराम मच गया। महिला की हृदय विदारक मौत से गांव में मातम छाया हुआ है। मृतका की पुत्री राजकुमारी (15) नीतू (12) पुत्र सोनू (22) बीनू (20) का रो -रोकर बुरा हाल है।

 

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest