30 C
Raebareli
Monday, March 30, 2026

पहले अपरहण, फिर दुष्कर्म फिर बेहोशी की हालत में छोड़ बच्ची को हुआ हैवान फरार

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

नसीराबाद (रायबरेली)। घर के बाहर सो रही एक 10 वर्षीय दलित बालिका का बगल के गांव के एक युवक ने अपहरण कर अपनी बाइक से पर गांव से बाहर 4 किलोमीटर दूर बिरनांवा के पास लेजाकर दुष्कर्म किया उसके बाद उसे गांव के बाहर बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गया पीड़ित बालिका को जब होश आया तो वह अपने घर पहुंची और घटना की जानकारी अपने मामा मामी को दी तब पीड़िता के मामा ने घटना की तहरीर थाने में दी लेकिन पुलिस ने समाचार लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं किया था यह संसनीखेज़ मामला नसीराबाद थाना क्षेत्र के एक गॉव का है।

बताते हैं कि पीड़ित 10 वर्षिय बालिका दिल्ली में अपने माता पिता के सीथ रहती है वह वहॉ लालचक सीसीएसबीबी पब्लिक स्कूल विवेक विहार फेस टू नई दिल्ली में कक्षा 7 की छात्रा है।

बालिका यहॉ 12 मई को अपने मामा के लड़के सोनू पुत्र राकेश की शादी में आई थी बीती रात वह घर बाहर मैदान में चारपाई पर लेटी थी जबकि परिवार के अन्य लोग बरामदे में सो रहे थे बीती रात करीब 11 बजे पड़ोसी गॉव का एक युवक वहॉ पर पहुचॉ और बालिका को अकेले सोता देख उसे अपनी बाइक पर उठा ले गया फिर गॉव से 4 किमी दूर बिरनांवा गॉव के रामलीला मैदान में लेजा कर उसका गला दबा कर डराया धमकाया फिर दुश्कर्म किया बाद में बेहोशी की हालत में उसे गॉव के बाहर फेंक दिया रात लगभग 12.30 बालिका को जब होश आया तो वह गॉव पहुंची और घटना की जानकारी परिजनों को दी बालिका की हालत देख परिजन गॉव वालों के साथ आरोपी युवक 25 वर्षीय अनिल सिंह पुत्र शिव बहादुर सिंह के गॉव लखापुर पहुचें और युवक की इतनी धुनायी कि, कि उसे सीएचसी नसीराबाद ले जाया गया जहॉ प्राथमिक उपचार के बाद घायल को देर रात जिला अस्पताल रायबरेली रिफर किया गया है उधर सवेरे पीड़ित बालिका के मामा ने थाने पहुंचकर आरोपी युवक अनिल सिंह के खिलाफ रेप व जान से मारने की कोशिश की तहरीर दी लेकिन पुलिस ने समाचार लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं किया था ।थाना प्रभारी धीरेन्द्र कुमार यादव का कहना है कि तहरीर मिली है पुलिस अभी घटना की जॉच परताल कर रही है ।

अनुज मौर्य /मुस्तकीम अहमद रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest