36.4 C
Raebareli
Tuesday, March 31, 2026

पहली बार वोट डालने को लेकर गजब का उत्साह देखने को मिला युवाओं में

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

जगतपुर (रायबरेली)। आगामी चुनाव में विकास क्षेत्र जगतपुर के युवाओं में मत देने को लेकर गजब का उत्साह देखने को मिला बरगदहा निवासी कोमल ने बताया कि मैं समझ-बूझकर अच्छे प्रत्याशी को वोट दूंगी।वही कोमल सिंह रामगढ़ निवासी ने कहा कि पहली बार मत डालने का अवसर मिला है मुझे बहुत खुशी हो रही है।वहीं रंजू निवासी दौलतपुर ने बताया कि मैं अपने परिवार और स्वयं मत डालने जाऊंगी और सभी को मत डालने के लिए कहूंगी।

वहीं रश्मि मौर्य ने बताया कि मैं पहली बार वोट डालने जा रही हूं मुझे बहुत खुशी हो रही सरांय श्री बक्स निवासी नरेंद्र कुमार ने बताया की पहली बार वोट डालने का उत्साह मेरे अंदर है और मैं सभी को वोट डालने के लिए कहूंगा पूरे आशा बिछिया वादी के रहने वाले मनीष कुमार ने बताया कि वोट डालना सभी का अधिकार है। मैं भी सभी से आग्रह करूंगा कि वह वोट डालें नवाबगंज से सटे गांव के रहने वाली सोनाली सिंह ने बताया कि मैं अपने परिवार के साथ वोट डालने जाऊंगी और उसी प्रत्याशी को वोट दूंगी जो हमारे देश के कल्याण में और विकास में अच्छी भूमिका निभायेगा उसी को वोट दूंगी।

अनुज मौर्य/मनीष श्रीवास्तव रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest